क्राइमजम्मू और कश्मीर

Reasi Terror Attack: चालक की दिलेरी से बच गई कई श्रद्धालुओं की जान

रियासी में शिवखोड़ी से आ रही श्रद्धालुओं की बस (Reasi Terror Attack) पर आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले में 10 लोगों की जान गई। वहीं 41 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद से ही देश भर के दिग्गज राजनीतिज्ञों, समाज सेवियों व अभिनेत्रियों ने इसकी आलोचना की है। वहीं खबर है कि हमले का षड्यंत्र पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आइएसआइ की शह पर आतंकी संगठना लश्कर-ए-तैयबा ने रचा था।

जब आतंकियों ने बस पर हमला किया तो उस दौरान बस ड्राइवर को गोली लगी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके बाद भी आतंकी बस पर गोलियां बरसाते रहे। यदि बस खाई में न गिरी होती तो आशंका थी कि आतंकी किसी भी श्रद्धालु को नहीं छोड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *