Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kathua Terror Attack: आतंकी हमले के बाद सेना का ताबड़तोड़ एक्शन, दो दहशतगर्दों को किया ढेर - The Indian Exposure

Kathua Terror Attack: आतंकी हमले के बाद सेना का ताबड़तोड़ एक्शन, दो दहशतगर्दों को किया ढेर

मंगलवार की रात कठुआ के हीरानगर के सैडा सोहाल गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहाल में मंगलवार शाम को एक और आतंकवादी मारा गया।

अब आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है। मरने वालों आतंकियों की संख्या दो हो गई है। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हुआ था।

कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में एडीजीपी ने कहा कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। अभी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों की मानें तो एक और आतंकी के नागरिक इलाकों में छिपे होने की संभावना है। सैडा सोहाल गांव में घुसने के बाद आतंकियों ने कुछ घरों से पीने के लिए पानी मांगा। आतंकियों ने सैडा सोहल गांव में गोलियां भी चलाईं। जिससे एक नागरिक भी घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481