Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : उत्तराखंड में गर्मी का कहर,देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज  - The Indian Exposure

Weather : उत्तराखंड में गर्मी का कहर,देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

उत्तराखंड में गर्मी का कहर बरसा रहा है। कभी तेज गर्मी होते ही बारिश होने वाले देहरादून शहर में इस बार बारिश का नामों-निशान तक नहीं है। लोग गर्मी से झुलस रहे हैं और बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान है। अगले तीन दिन और गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। आज देहरादून का तापमान गर्म हवाओं के साथ 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी लोगों को घर में कैद होने के लिए मजबूर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481