Weather : उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने केआसार नहीं ,देहरादून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्री मानसून की बारिश की संभावना फिलहाल कम है। जिस कारण गर्मी से राहत मिलने की कोई आसार नहीं है। यह भीषण गर्मी अभी और सताएगी। उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत से ही देहरादून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। एक दो दोनों के लिए ही तापमान नीचे आया होगा लेकिन कई बार 42 डिग्री सेल्सियस तक पर पहुंच गया।

शुक्रवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म हवाएं झुलसा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब तक प्रदेश में 53.7 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अब तक सिर्फ 16 पॉइंट 9 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 68 फ़ीसदी कम है। बारिश न होने से पारा बढ़ रहा है और शनिवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *