Ghaziabad : पड़ोसी को जलाने के चक्कर में खुद झुलस गया बुजुर्ग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 55 वर्षीय पड़ोसी को रात में सोते समय पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अगलगी की चपेट में बुजुर्ग भी आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीताराम का शव शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे निवारी गांव में उसके घर से करीब 300 मीटर दूर एक खेत में मिला। वहीं, उसके पड़ोसी नेपाल (55) का गंभीर रूप से जलने के कारण मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरी घटना दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का नतीजा था। विवाद दो महीने पहले भड़का था। दरअसल, घटना दो माह पुरानी है। सीताराम की पत्नी अपने पुराने कपड़ों में आग लगा रही थी। इसी दौरान आग की लपट नेपाल के घोड़ों की पूंछ तक पहुंच गई। आग लगने से घोड़ा झुलस गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला गांव में दो व्यक्तियों के जलने का मामला सामने आया है। दरअसल, नेपाल सिंह और उसका पड़ोसी कल्लू घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात के करीब 11:15 बजे पड़ोसी 70 वर्षीय सीताराम पेट्रोल की केन लेकर पहुंचे। नेपाल पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। सीताराम इसके बाद वहां से भाग निकला। आग लगते ही नेपाल की नींद खुली। वह भागकर घर के अंदर पहुंचा। बाथरूम में पहुंचकर आग को बुझाया। इस घटना में नेपाल सिंह बुरी तरह से झुलस गए। दूसरी तरफ, नेपाल को आग लगाने के चक्कर में सीताराम को भी आग लग गई। वह आग को बुझा नहीं पाए। सीताराम के शव को पास के खेत में पड़ा पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471