यमुनोत्री धाम जाते हुए मध्य प्रदेश के यात्री की माैत, धाम में 30 हुई मृतकों की संख्या


यमुनोत्री धाम जाते हुए मध्य प्रदेश के यात्री की माैत, धाम में 30 हुई मृतकों की संख्या

मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दाैरान उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चारधाम यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम जाते हुए मौत हो गई। धाम की यात्रा के दाैरान मृतकों की संख्या अब 30 हो गई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर मध्यप्रदेश के धनश्याम सेन (67) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दाैरान उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालु अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *