Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
एक हफ्ते में भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड सदस्य - The Indian Exposure

एक हफ्ते में भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड सदस्य

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने बताया कि, भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत महज एक हफ्ते में दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं।

तावड़े ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में नौ राज्यों के पदाधिकारियों और सदस्यता अभियान से जुड़ी टीम के साथ सदस्यता अभियान पर हुई समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि अब तक सदस्यता अभियान काफी अच्छा चला है। पहले चरण में नौ राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी।

सदस्यता अभियान का लक्ष्य बताते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मिले वोटों में से 75 से 80 प्रतिशत वोट पाने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद से लेकर सरपंच तक भाजपा के हर जनप्रतिनिधि को हर दिन दिए गए लक्ष्य का हिसाब रखना है कि उनका लक्ष्य क्या है और कितने लोगों तक वे पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना है। उन जगहों पर जाना है, जहां पार्टी को चुनाव में वोट की उम्मीद थी, लेकिन वोट नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481