दिल्ली में आयोजित ‘लीडर ऑफ़ भारत’ समारोह में देवव्रत गोस्वामी को मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

दिल्ली में आयोजित लीडर ऑफ़ भारत समारोह में प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर देवव्रत गोस्वामी को पायनियर ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लिबरलैंड के प्रेसिडेंट विट जेडलिल्का द्वारा प्रदान किया गया। देवव्रत गोस्वामी ने प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवाओं और योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त किया है। समारोह में देश भर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और उनकी सराहना की।

लिबरलैंड के प्रेसिडेंट ने दिया देश आने का निमंत्रण

समारोह में लिबरलैंड के प्रेसिडेंट विट जेडलिल्का ने न केवल देवव्रत गोस्वामी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया, बल्कि उन्हें अपनी कंट्री लिबरलैंड में आने का विशेष निमंत्रण भी दिया। यह निमंत्रण गोस्वामी के द्वारा किए गए कार्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को दर्शाता है। जेडलिल्का ने अपने संबोधन में कहा कि देवव्रत गोस्वामी जैसे लोगों की उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए और उनके देश में उनका स्वागत है।

मनोज गोरकेला ने भी किया सम्मानित

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के डिप्टी एडवोकेट जनरल, मनोज गोरकेला, जो उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए कार्यरत हैं, ने भी देवव्रत गोस्वामी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। गोरकेला ने अपने संबोधन में कहा कि देवव्रत गोस्वामी ने प्राइवेट इन्वेस्टीगेशन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं और उनकी सेवाओं से कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ है।

देवव्रत गोस्वामी की सराहना

समारोह में उपस्थित लोगों ने देवव्रत गोस्वामी की उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। गोस्वामी की मेहनत, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस सम्मान का हकदार बनाया। उनके द्वारा किए गए कार्य प्राइवेट इन्वेस्टीगेशन के क्षेत्र में एक प्रेरणा के रूप में देखे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *