Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
चकराता लोखंडी में वाहन हादसा...घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी - The Indian Exposure

चकराता लोखंडी में वाहन हादसा…घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी

चकराता लोखंडी के पास सुबह एक वाहन हादसा हो गया।देहरादून से चकराता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थे। पांच दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकलकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भिजवाया। सभी घायलों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। बताया कि सभी कार सवार देहरादून के रहने वाले हैं। सुबह 3:00 बजे देहरादून से लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481