New Year 2025: नई उम्मीदों और उमंग का नया सवेरा लेकर आया 2025, कुछ ऐसी रही नए साल की पहली सुबह; 

देशभर में नए साल का स्वागत सुंदर सूर्योदय के साथ हुआ। नए साल की पहली सुबह सूर्य की किरणों ने सबको खुशहाल किया। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग इलाकों से आईं नए साल के पहले सूर्योदय की तस्वीरों ने सबके मन को खुशी से सराबोर कर दिया। तस्वीरों में देखिए नए साल की खिलती सुबह की झलकियां।नया साल 2025 नई उम्मीदों और उमंग का नया सवेरा लेकर आया है। देशभर में नए साल का स्वागत सुंदर सूर्योदय के साथ हुआ। नए साल की पहली सुबह सूर्य की किरणों ने सबको खुशहाल किया। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग इलाकों से आईं नए साल के पहले सूर्योदय की तस्वीरों ने सबके मन को खुशी से सराबोर कर दिया। तस्वीरों में देखिए नए साल की खिलती सुबह की झलकियां।पहली तस्वीर महाराष्ट्र में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से ली गई। लोगों ने मुंबई के राजभवन के पास भी नए साल के पहले सूर्योदय का दृश्य भी कैमरे में कैद किया। केरल के कोच्चि में पेड़ों के पीछे से झांकती सूर्य की पहली किरणों ने लोगों को लुभाया। जबकि हिमाचल के शिमला में सुबह आसमान सूर्य की सुनहरी किरणों से चमकता नजर आया। ओडिशा के मयूरभंज से आई तस्वीर भी शानदार सूर्योदय का स्वागत करती नजर आई। यहां कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सूर्यदेव ने नए साल के पहले दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुदरै में भी घने बादलों के बीच उगते सूरज ने लोगों को नई उम्मीदों से सराबोर किया। चेन्नई के मरीना बीच पर भी लोगों ने 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लिया। 

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। नव वर्ष के स्वागत में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। देशभर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464