WEATHER : “10 जनवरी तक रहेगा घना कोहरा, हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान; जानें कब होगी बारिश”

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है, और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने ठंड को और बढ़ा दिया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हल्द्वानी में मंगलवार तड़के तीन बजे से शुरू हुआ कोहरा करीब सात घंटे बाद सुबह 10 बजे के आस-पास हल्का हुआ, लेकिन धुंध और शीतलहर पूरे दिन बनी रही। ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग जगह-जगह अलाव जलाते हुए दिखाई दिए।

कोहरे और ठंडी हवाओं ने तापमान को गिरा दिया, और मंगलवार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले, सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार, पछुआ हवाएं 8.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 10 जनवरी तक घना कोहरा बना रहेगा, और 11 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464