Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand Weather Update: कोहरे और ठंड से परेशानी, हवाई यातायात पर असर, जानें कब होगा मौसम में बदलाव - The Indian Exposure

Uttarakhand Weather Update: कोहरे और ठंड से परेशानी, हवाई यातायात पर असर, जानें कब होगा मौसम में बदलाव

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का कहर जारी है, और बारिश न होने के कारण सूखी ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट देखी गई। मसूरी में मौसम तो साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट आने से ठंड में और इजाफा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, और सूखी ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जनवरी से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट पर भी कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम के कारण 10:50 बजे तक शेड्यूल किया गया। इसके अलावा, एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का समय सुबह 8:00 बजे से बदलकर 9:53 बजे किया गया। इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट भी 9:00 बजे के बजाय 10:00 बजे के बाद आई, और दोपहर 3:20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481