Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chum Darang: कौन हैं चुम दरांग? मॉडल से एक्ट्रेस बनीं, प्रशंसकों ने निकाली रोड रैली, सीएम भी कर रहे हैं समर्थन - The Indian Exposure

Chum Darang: कौन हैं चुम दरांग? मॉडल से एक्ट्रेस बनीं, प्रशंसकों ने निकाली रोड रैली, सीएम भी कर रहे हैं समर्थन

सलमान खान के लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत से ही चुम दरांग शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक रही हैं। जैसे-जैसे शो अपने समापन की ओर बढ़ रहा है, चुम के समर्थन में और भी लोग सामने आ रहे हैं, खासकर उनके गृह नगर अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में। चुम दरांग के समर्थकों ने उनके समर्थन में सड़क पर रैली निकाली, जिसमें उन्होंने चुम के पक्ष में तख्तियां ली हुई थीं। अभिनेत्री की टीम ने इस कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की, जिसमें लिखा गया, “बिग बॉस में चुम का सफर सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत से कहीं ज्यादा है।” चुम दरांग का जन्म 19 अक्टूबर 1991 में अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे पासीघाट में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और ‘मिस नॉर्थ ईस्ट दिवा 2014’ में फाइनलिस्ट भी रही थीं। इसके बाद चुम ने 2020 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘पाताल लोक’ सीरीज से एक्टिंग में कदम रखा। इसके बाद चुम ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया, जिसमें 2022 में आई फिल्म ‘बधाई दो’ से उनका डेब्यू हुआ था। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में प्रॉस्टिट्यूट की भूमिका निभाई थी। फिलहाल, चुम दरांग ‘बिग बॉस’ में अपनी जर्नी को आगे बढ़ा रही हैं और विनर बनने से चंद कदम दूर हैं। चुम को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सपोर्ट किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर चुम का समर्थन करते हुए लिखा, “मुझे यह जानकर काफी खुशी हो रही है कि पासीघाट की बेटी चुम दरांग बिग बॉस 18 में शानदार खेल रही हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट दें। मुझे विश्वास है कि वह इस शो की विनर बनेंगी। चुम को शो के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481