Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आश्रम में दरिंदगी: महंत ने पति को किया मजबूर, फिर महिला से की दरिंदगी, दिल न भरा तो… किया ऐसा कि महिला ने जीते जी मौत को गले लगा लिया - The Indian Exposure

आश्रम में दरिंदगी: महंत ने पति को किया मजबूर, फिर महिला से की दरिंदगी, दिल न भरा तो… किया ऐसा कि महिला ने जीते जी मौत को गले लगा लिया

मैनपुरी के कुरावली में महिला ने आरोप लगाया है कि एक महंत और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुरावली थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महंत अजयदास महाराज ने इलाज के बहाने उसे अपने आश्रम बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं इस घिनौने काम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। इस वजह से पीड़िता दहशत में आ गई। पीड़िता के अनुसार, महंत के भाई आनन्द नन्दन महाराज ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

शिकायत करने पर फिर धमका रहे 
पीड़िता ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत करने के बाद आरोपियों ने उसके पति को भी धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद भी पीड़िता नहीं डरी, तो आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया।  

कागज पर कराए हस्ताक्षर
आरोप लगाया कि महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और कहा कि अगर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली, तो उसे उसका बेटा वापस मिल जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं महंत की घिनौनी करतूत को लेकर लोगों में आक्रोश है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481