Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बारिश और बर्फबारी की कमी से बढ़ी परेशानी, छह जिलों में कोहरे का खतरा - The Indian Exposure

बारिश और बर्फबारी की कमी से बढ़ी परेशानी, छह जिलों में कोहरे का खतरा

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी न होने का असर अब साफ तौर पर तापमान में देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर और पाले का असर बना हुआ है, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जनवरी को भी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। शुक्रवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान का रुझान लगभग इसी तरह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481