Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बिजली सप्लाई बंद, उत्तराखंड का औद्योगिक क्षेत्र दो दिनों से ठप - The Indian Exposure

बिजली सप्लाई बंद, उत्तराखंड का औद्योगिक क्षेत्र दो दिनों से ठप

बिजली विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक लिए गए शटडाउन से उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहने के कारण औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप हो गया, जिससे उद्योगपतियों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। उद्योगपतियों का आरोप है कि बिजली विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के शटडाउन लागू कर दिया।

मामला मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां बिजली विभाग ने 10, 11 और 12 जनवरी को शटडाउन लिया है। उद्योग संगठनों का कहना है कि शटडाउन से पहले न तो कोई लिखित सूचना दी गई और न ही विभाग की ओर से कोई संवाद किया गया। इसके चलते सप्ताहांत में उद्योग पूरी तरह बंद रहे, न उत्पादन हो सका और न ही कर्मचारी कोई कार्य कर पाए।

उद्योगपतियों के अनुसार, प्रदेश में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ तीन दिन का शटडाउन लिया गया हो। इससे न केवल उत्पादन प्रभावित हुआ, बल्कि आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उद्योग संगठनों से बातचीत किए तीन दिन का शटडाउन लागू करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना कदम है। उन्होंने कहा कि एक दिन का शटडाउन भी उद्योगों को नुकसान पहुंचाता है, ऐसे में लगातार तीन दिन बिजली बंद रहना उद्योगों के लिए गंभीर संकट बन गया है।

पंकज गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481