
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का शनिवार सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। विशेष विमान से दिल्ली से पहुंचे उपराष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले से ही रिहर्सल कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट मूवमेंट का अभ्यास कर सभी तैयारियां परखी गईं।
स्वागत के बाद उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर लगभग एक बजे वे पुनः सड़क मार्ग से एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान सुरक्षा और समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों में एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल और कोतवाल प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।