Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देहरादून की हवा हुई जहरीली: AQI 172 के पार, 21 से 24 जनवरी तक बदलेगा मौसम - The Indian Exposure

देहरादून की हवा हुई जहरीली: AQI 172 के पार, 21 से 24 जनवरी तक बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश को दो दिन राहत मिलेगी और 19 व 20 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन इसके बाद 21 जनवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 24 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में 21 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। यही स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

उधर, लंबे समय से बारिश न होने का असर अब देहरादून की आबोहवा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दिसंबर में कई बार वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने के बाद जनवरी की शुरुआत में हालात कुछ बेहतर हुए थे, लेकिन अब फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को देहरादून का AQI 172 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक संकेत माना जा रहा है। मैदानी इलाकों में कोहरे के बढ़ने और तापमान में गिरावट के भी आसार जताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481