Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राजधानी में बदलेगा मौसम, 21-23 जनवरी तक बारिश और आंधी की संभावना - The Indian Exposure

राजधानी में बदलेगा मौसम, 21-23 जनवरी तक बारिश और आंधी की संभावना

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 22 से 25 जनवरी के बीच तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और एनसीआर में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय उत्तरी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 23 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में 20 जनवरी की सुबह न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि, 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आने वाले तीन से चार दिन सुबह के समय घना कोहरा परेशान कर सकता है। विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

तापमान की बात करें तो 21 और 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 22 जनवरी को दोपहर के समय हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

23 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में असर दिखाएगा। इस दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा और दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481