Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सफेद चादर में सजे उत्तराखंड के पहाड़, चकराता से मुखबा तक जमी बर्फ, खिले सैलानियों के चेहरे - The Indian Exposure

सफेद चादर में सजे उत्तराखंड के पहाड़, चकराता से मुखबा तक जमी बर्फ, खिले सैलानियों के चेहरे

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के मनमोहक नज़ारे सामने आने लगे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। चकराता से लेकर गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा तक बर्फ गिरने से पहाड़ों की खूबसूरती और निखर गई है। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों पर फिर से रौनक लौट आई है और सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को प्रदेश में मौसम ने बदला रुख और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ जम गई है। बर्फ गिरते ही चकराता पहुंचे पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैलानी बर्फ के बीच नाचते-गाते और झूमते नजर आए, वहीं कई लोग इस खास पल को कैमरों में कैद करते दिखे।

उधर, उत्तरकाशी जनपद में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा समेत आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। पहाड़ों पर गिरी पहली बर्फ ने पूरे इलाके को खूबसूरत नज़ारे में बदल दिया है और ठंड के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481