Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पुंछ में संदिग्ध विस्फोट: लैंडमाइन धमाके की आशंका, एजेंसियां मौके पर - The Indian Exposure

पुंछ में संदिग्ध विस्फोट: लैंडमाइन धमाके की आशंका, एजेंसियां मौके पर

पुंछ जिला में बारूदी सुरंग विस्फोट की एक और घटना सामने आई है। इस हादसे में एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया और पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बारूदी सुरंग कब और किन हालात में सक्रिय हुई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुंछ में एलओसी के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी। चार दिन पूर्व बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आकर सेना का एक पोर्टर घायल हो गया था। घायल की पहचान जुल्फिकार अहमद (25) के रूप में हुई थी, जो पुंछ के सलोत्री जलास क्षेत्र का निवासी था। उस घटना के बाद सेना और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, वहीं सुरक्षाबल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481