DEHRADUNउत्तराखंड

चंद्रबनी में नाले से बरामद हुआ शव, शिनाख्त न होने से रहस्य बरकरार

राजधानी देहरादून के चंद्रबनी इलाके में नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी दून में आज यह दूसरी गंभीर घटना सामने आई है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *