Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से तेज हुई चुनावी तैयारियां, कोर कमेटी बैठक में अहम चर्चा - The Indian Exposure

जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से तेज हुई चुनावी तैयारियां, कोर कमेटी बैठक में अहम चर्चा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को औपचारिक रूप से तेज कर दिया है।

चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से जौलीग्रांट स्थित एक होटल में भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करना है, जिसके लिए संगठन ने रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोर कमेटी की बैठक में मुख्य एजेंडा विधानसभा चुनाव ही रहा। इसमें यह तय किया जाएगा कि पार्टी चुनाव किस रणनीति के तहत लड़ेगी और किन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा।

बैठक में यह भी आकलन किया जाएगा कि किन विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत है और किन सीटों पर संगठन को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता है। विधायकों के प्रदर्शन, जनाधार और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि विधायक और मंत्री अपनी-अपनी वर्तमान सीटों से ही आगामी चुनाव की तैयारी करें। पार्टी स्तर पर किसी भी सीट में बदलाव की योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481