DEHRADUNउत्तराखंड

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी, तापमान पर असर नहीं

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, हालांकि इससे तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में चटक धूप खिली रहने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई जा रही है।

इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक एक बार फिर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर, सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *