खुशियों से मातम तक: शादी से लौटते वक्त कार गंगनहर में समाई, दो जिंदगियां खत्म

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देवबंद में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रही कार तांसीपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रजवाहे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
