Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बड़ी आपराधिक साजिश बेनकाब, देहरादून पुलिस ने राठी गैंग पर कसा शिकंजा - The Indian Exposure

बड़ी आपराधिक साजिश बेनकाब, देहरादून पुलिस ने राठी गैंग पर कसा शिकंजा

देहरादून में एक बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शार्प शूटरों को दबोच लिया। उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की ओर जा रहे थे। उनका मकसद एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी वसूली करना और विवादित जमीन से जुड़ी रकम हासिल करना था।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए राजधानी देहरादून में रंगदारी और हत्या की खतरनाक साजिश रच रहा था। हालांकि, समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस गैंग से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481