
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर एक आपत्तिजनक धार्मिक संदेश लिखते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग देहरादून में सक्रिय हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं।
घटना मोहंड क्षेत्र में स्थित एलिवेटेड रोड की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका संगठन यह मानता है कि करदाता होने के नाते सड़क पर चलना उनका अधिकार है।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वायरल वीडियो की सत्यता व उसमें शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।