Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मार्च में ही लू जैसे हालात: दिल्ली का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा - The Indian Exposure

मार्च में ही लू जैसे हालात: दिल्ली का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा

राजधानी दिल्ली में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। बुधवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब दिनभर तेज धूप के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आए।

हालांकि दिन के समय धूप तेज रही, लेकिन हल्की हवा चलने के कारण मौसम कुछ हद तक सुहावना भी बना रहा। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय महसूस होने वाली हल्की ठंड लगभग खत्म हो चुकी है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार छठे दिन तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। वहीं अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

शहर के विभिन्न इलाकों में तापमान में भी अंतर देखा गया। रिज और आया नगर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, लोधी रोड में 37.1 डिग्री और पालम में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई गई है।

15 मार्च को हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। 12 से 17 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 16 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन दिनों आसमान साफ रहेगा और हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। वहीं 15 मार्च को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जब अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481