उत्तराखंड

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: दुकान से कमर्शियल गैस सिलिंडर का भंडार मिला

एलपीजी संकट के बीच ऋषिकेश में पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लक्कड़घाट क्षेत्र की एक दुकान से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का भारी जखीरा बरामद किया है।

यह कार्रवाई स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान में बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलिंडर पाए गए।

बरामद सिलिंडरों को पूर्ति विभाग द्वारा संबंधित गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में इसी क्षेत्र में पूर्ति विभाग पहले भी दो स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग के मामलों का खुलासा कर चुका है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *