Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आशा भोसले को राजकीय सम्मान, दोपहर 3 बजे तक श्रद्धांजलि के लिए खुला रहेगा घर - The Indian Exposure

आशा भोसले को राजकीय सम्मान, दोपहर 3 बजे तक श्रद्धांजलि के लिए खुला रहेगा घर

मशहूर गायिका आशा ताई के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां उन्हें राजकीय सम्मान भी दिया गया है। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और उनके प्रशंसक लगातार पहुंच रहे हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वहीं, श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं। प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर खास इंतजाम किए हैं, ताकि उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा सके। भारी भीड़ और वीआईपी लोगों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

गायिका के आवास की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने कॉमन एरिया में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है, जहां लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं। पूरे माहौल में शोक की लहर है और हर कोई उन्हें नम आंखों से विदा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481