Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सेक्टर 121 और फेज-2 में हंगामा, मजदूरों के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती - The Indian Exposure

सेक्टर 121 और फेज-2 में हंगामा, मजदूरों के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन ने हालात को देखते हुए नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ स्थानों से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आईं।

सेक्टर 121 और नोएडा फेज-2 में कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाकों को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गलियों में उतरकर उपद्रवियों की पहचान शुरू की और कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद इलाके में सन्नाटा छा गया।

बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी फेज-2 में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और फिर से पत्थरबाजी की। हालात को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए स्थिति को काबू में कर लिया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481