Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत, पंजीकरण खुला; सीएम धामी आज करेंगे फ्लैग ऑफ - The Indian Exposure

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत, पंजीकरण खुला; सीएम धामी आज करेंगे फ्लैग ऑफ

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सुबह छह बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई, जो पूरे दिन जारी रही। इस बीच 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बैठक भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्रद्धालुओं के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे। पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद के अनुसार, कुल 30 काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है, जिनमें 24 ट्रांजिट कैंप और 6 आईएसबीटी में संचालित हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने अपना पंजीकरण करा लिया, जिनमें सबसे पहले नेपाल से आए 30 श्रद्धालु शामिल रहे।

यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वहीं एसडीएम ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ-सफाई और ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र पर मध्य प्रदेश के शहडोल से आए तीर्थयात्रियों ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं और तिलक के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से पंजीकरण केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481