Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देहरादून में आपातकालीन अभ्यास, ब्लैकआउट के बीच बजेगा सायरन - The Indian Exposure

देहरादून में आपातकालीन अभ्यास, ब्लैकआउट के बीच बजेगा सायरन

देहरादून में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी परखने के लिए शुक्रवार रात विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान रात 10 बजे से करीब आधे घंटे तक शहर के कई हिस्सों में ब्लैकआउट किया जाएगा और आपातकालीन सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देशों के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपदा या आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और तैयारी का आकलन करना है। गुरुवार को इसको लेकर अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मॉक ड्रिल के तहत आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों को शामिल किया गया है। निर्धारित समय पर इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। ड्रिल शुरू होने से पहले सायरन बजाकर लोगों को संकेत दिया जाएगा, ताकि वे स्थिति से अवगत रह सकें और किसी भी तरह की घबराहट से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481