DEHRADUN

फर्जी पीए बनकर ठगी: महिला से 25 लाख रुपये की ठगी, राजनीति में लाभ का झांसा

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक महिला से राहुल गांधी के कथित पीए बनकर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय से कुछ व्यक्तियों ने संपर्क किया और खुद को राहुल गांधी का करीबी बताया। आरोपियों में एक व्यक्ति ने अपना नाम कनिष्क बताते हुए खुद को पीए बताया। भरोसा दिलाने के लिए उसने कथित तौर पर कई राजनीतिक नामों के साथ स्पीकर पर बातचीत भी कराई। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा हुआ बताया, जिससे उनका विश्वास जीत लिया गया। शिकायत में बताया गया है कि 13 अप्रैल 2026 को अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए, जिसमें बैंक ट्रांजैक्शन और नकद भुगतान दोनों शामिल थे। पैसे लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में उनका संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *