Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, मौसम विभाग की चेतावनी जारी - The Indian Exposure

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

देहरादून/उत्तराखंड — प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार चढ़ते तापमान के कारण मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर होते-होते गर्मी और तेज हो गई तथा गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। बीते 24 घंटों में दून के अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जा रही है, हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की हवाएं चलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

📍 विभिन्न शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)
• देहरादून — 37.4°C / 20.7°C
• ऊधमसिंह नगर — 38.0°C / 19.2°C
• मुक्तेश्वर — 27.7°C / 13.3°C
• नई टिहरी — 26.6°C / 11.7°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481