Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देहरादून के विकासनगर में दिनदहाड़े खूनी हमला, मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया ताबड़तोड़ वार - The Indian Exposure

देहरादून के विकासनगर में दिनदहाड़े खूनी हमला, मेडिकल स्टोर संचालक पर पाठल से किया ताबड़तोड़ वार

Dehradun के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बद्रीपुर गांव में रविवार सुबह एक मेडिकल स्टोर संचालक पर धारदार हथियार “पाठल” से जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 9:15 बजे बद्रीपुर निवासी महेंद्र सिंह अपनी मेडिकल दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान कार्तिक नामक युवक वहां पहुंचा और अचानक धारदार हथियार “पाठल” से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि महेंद्र सिंह को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हमले में महेंद्र सिंह के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीण सुनील ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महेंद्र सिंह को तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर और चेहरे पर गंभीर घाव आए हैं, जिन पर कई टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापार मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रदीप रावत, एसएसआई मनमोहन नेगी तथा धर्मावाला चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।

वहीं क्षेत्रीय विधायक Munna Singh Chauhan भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481