Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शादी, शक और ड्रग्स के आरोप… आखिर कैसे उलझ गई मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी? - The Indian Exposure

शादी, शक और ड्रग्स के आरोप… आखिर कैसे उलझ गई मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी?

भोपाल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत अब एक ऐसी डेथ मिस्ट्री बन चुकी है, जिसमें हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। कभी व्हाट्सएप चैट में ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप सामने आते हैं, तो कभी सास की जमानत अर्जी में ड्रग्स लेने जैसे गंभीर दावे पूरे मामले को और पेचीदा बना देते हैं।

ट्विशा शर्मा ने 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली निवासी समर्थ सिंह से शादी की थी। यह रिश्ता एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए तय हुआ था। शादी से पहले ट्विशा तेलुगु फिल्मों सहित कई भाषाओं की फिल्मों और मॉडलिंग इंडस्ट्री में सक्रिय थीं। शादी के बाद वह भोपाल स्थित अपने ससुराल में रहने लगी थीं।

मौत से ठीक पांच दिन पहले, 7 मई 2026 को ट्विशा ने अपनी मां को कई व्हाट्सएप मैसेज भेजे थे। इन मैसेज में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए लिखा था — “बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं।” ट्विशा ने आरोप लगाया था कि उनके पति समर्थ सिंह उनके चरित्र पर शक करते थे और यहां तक पूछते थे कि “पेट में पल रहा बच्चा किसका है?”

ट्विशा ने अपनी मां से गुहार लगाते हुए लिखा था — “मुझे यहां से आकर ले जाओ… ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।” चैट के मुताबिक, वह लगातार मानसिक दबाव और घरेलू तनाव से टूट चुकी थीं।

वहीं दूसरी ओर, सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं और यदि उन्हें कुछ समय तक नशा नहीं मिलता था, तो उनके हाथ कांपने लगते थे और उनका व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता था। सास का कहना है कि इस बारे में उन्होंने ट्विशा के पिता को भी जानकारी दी थी।

12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ट्विशा का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायका पक्ष लगातार प्रताड़ना और साजिश के आरोप लगा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पति समर्थ सिंह फरार बताया जा रहा है और पुलिस ने उस पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित कर दिया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है —
क्या ट्विशा वाकई मानसिक प्रताड़ना का शिकार थीं?
क्या ड्रग्स वाले आरोप सच हैं या बचाव की रणनीति?
या फिर इस मौत के पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी है?

सच क्या है, इसका जवाब अब पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट ही दे पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481