DEHRADUNUttarakhandब्रेकिंगराज्य

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

देहरादून में शुक्रवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई एवं कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित 483 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें सिंचाई विभाग के 473 और कृषि विभाग के 10 पद शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्हें सरकारी सेवाओं में अवसर मिल रहे हैं, जो प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *