मध्य प्रदेशस्पेशल

त्विषा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश पर अब All India Institute of Medical Sciences (AIIMS दिल्ली) की विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी।

सुनवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह की ओर से उसके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए याचिका निरस्त कर दी। माना जा रहा है कि समर्थ सिंह अब भोपाल कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

मामले की सुनवाई के दौरान त्विषा शर्मा के मायके पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Tushar Mehta ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और मौत की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मांग को मंजूर कर लिया।

यह मामला भोपाल में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है और हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *