कांवड़ मेला 2026: फर्जी नाम वाले होटल-ढाबों पर होगी सख्त कार्रवाई, ओवररेटिंग पर FIR, ऋषिकेश में मांस-मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

🚩 कांवड़ मेला 2026 को लेकर देहरादून प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
इस बार कांवड़ मार्ग पर संचालित सभी होटल, ढाबों और भोजनालयों का अनिवार्य सत्यापन कराया जाएगा। फर्जी नाम से चल रहे प्रतिष्ठानों, ओवररेटिंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
📍 मुख्य फैसले:
✅ सभी होटल-ढाबों का सत्यापन
✅ हर दुकान पर रेट लिस्ट अनिवार्य
✅ ओवररेटिंग पर मुकदमा दर्ज होगा
✅ ऋषिकेश में मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध
✅ 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी
✅ 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा कांवड़ मेला
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
