DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडदुनियाब्रेकिंगस्पेशल

देहरादून: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये DBT से जारी, कोरोना में अनाथ हुए हजारों बच्चों को मिली आर्थिक सहायता

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में तीन माह (अप्रैल, मई और जून) की सहायता राशि ट्रांसफर की।

✅ अप्रैल: 4,917 लाभार्थियों को ₹1.47 करोड़
✅ मई: 4,879 लाभार्थियों को ₹1.46 करोड़
✅ जून: 4,848 लाभार्थियों को ₹1.45 करोड़

प्रदेश सरकार के अनुसार योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता 21 वर्ष की आयु पूरी होने, बालिका के विवाह या लाभार्थी के रोजगार प्राप्त करने तक जारी रहती है।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित बच्चों को आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *