Bomb Threat: अब अहमदाबाद के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद प्रशासन में तहलका मच गया था। वहीं, अब मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। अहमदाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
