Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ मेयर चुनाव टला, नगर निगम के बाहर जमकर हंगामा

चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए चुनाव टल गया है। आप नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा ने अपनी निश्चित हार को देखते हुए षड्यंत्र से चंडीगढ़ नगर निगम में होने वाले मेयर चुनाव को रुकवा दिया।
चंडीगढ़ में उस दौरान सियासी पारा गर्म हो गया जब मालूम हुआ कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। सूचना मिलते ही आप और कांग्रेस पार्टियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए और नेता तथा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर हंगामा किया।
