उत्तराखंड

Chardham Yatra 2024: 15 अप्रैल से शुरू होगा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में आगामी 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बिना चारधाम यात्रा के लिए करने की अनुमति नहीं होगी। चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में पंजीकरण की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। उत्तराखंड में आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। धामों के कपाट खुलने की तिथि भी तय हो चुकी है।

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी दिन अक्षय तृतीया भी है जिसके चलते 10 मई को ही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। वही विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की कपाट 12 मई को अभिजीत मुहूर्त में खुल जायेंगे। बता दें कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की समितियां का पत्र मिलने के बाद ही उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू करती है।

सभी धामों के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का समय यमुना जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को तय होगा। विकास पर्यटन विकास परिषद ने तैयारियां शुरू करती है। रजिस्ट्रेशन के लिए चार माध्यम तय किए गए हैं। बताया कि यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य रूप से कर ले। पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज कराए और धामों में दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *