क्राइमदिल्ली

Delhi: पूर्व सांसद के बेटे और विधायकी का चुनाव लड़े अजय मल्होत्रा से ठगी

भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता रहे व पांच के सांसद विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा मात्र 130 रुपये के लालच में ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने ठगी के लिए कनाडा में वेबसाइट बना रखी थी और उस वेबसाइट के जरिए जालसाजी कर रहे थे।

आरोपी जालसाज करीब 180 रुपये की आने वाले अंडे की क्रेट मात्र 49 रुपये में देने का झांसा देते थे। नई दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह के तीन जालसाज शानू सरकार, विशाल शाह और मोहम्मद महताब को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय व सीबीआई के जरिए कनाडा सरकार से वेबसाइट की डिटेल मांगी है।

नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पांच बार सांसद रहे भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे अजय मल्होत्रा व्यवसाय करते है। उन्होंने जिले के साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार को ठगी की शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक वेबसाइट ने उन्हें सस्ते दाम पर यानि 49 रुपये की अंडे की क्रेडिट देने का उपलब्ध कराने का लालच दिया। बाद में जब उसने अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण दर्ज किया, लेकिन उसे कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। बाद में उनकी डिटेल से कुछ और ऑर्डर हो गया। इनके बैंक खाते से 53 हजार रुपये कट गए। मामला दर्जकर एसीपी रतनलाल व साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में एसआई मंजीत सिंह, एसआई विपिन त्यागी, सिपाही रिंकू, विकास नागर, व राकेश की टीम ने जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *