उत्तर प्रदेश

Ghaziabad : स्कूल में हथियार ले जाकर धमकाने और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, 20 के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हथियार के साथ स्कूल में घुसने का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बदमाश ने हथियार लेकर स्कूल पहुंचा। नंदग्राम थाना क्षेत्र के एक स्कूल में यह घटना घटी है। हथियारों के साथ जाने, गर्ल्स हॉस्टल के पास अभद्रता करने और धमकाने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन का आरोप है कि संजय त्यागी नाम के व्यक्ति ने स्कूल का पुराना गेट तोड़कर वहां दीवार बना दी है और उस रास्ते का प्रयोग करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल की तरफ से नंदग्राम थाने में शिकायत दी गई थी।

स्कूल प्रशासन की ओर से आरोप लगाया गया है कि पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद मामले में दो महीने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर संजय त्यागी समेत 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी बात पुलिस की ओर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *