उत्तराखंड

Kashipur : सड़क हादसे में बाइक सवार आईजीएल कंपनी के कर्मी की मौत

नववर्ष की पूर्व रात्रि में टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

आईटीआई थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आईजीएल कंपनी में कार्यरत मिस्त्री तेज पाल (37) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बांसखेड़ा काशीपुर रात करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी कर बाइक से घर बांसखेड़ा जा रहा था तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल काशीपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और छोटा हाथी वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *