दिल्ली

SC: सांसदी छीने जाने के खिलाफ महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कैश-फॉर-क्वेरी मामले में लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुनवाई की। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने लोकसभा के महासचिव से दो हफ्ते के अंदर मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट आगे इस मामले की सुनवाई 11 मार्च से शुरू हो रहे हफ्ते में करेगा।

गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा को पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में शीत सत्र के दौरान लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। मोइत्रा ने उनके निष्कासन की सिफारिश करने वाली लोकसभा की आचार समिति पर पर्याप्त सबूत के बिना फैसले लेने और मनमानी का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा ने अपनी याचिका में अयोग्यता को चुनौती देने के साथ आचार समिति के निष्कर्षों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में खुद का बचाव करने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *