उत्तराखंड

Weather : उत्तराखंड में पिथौरागढ़ सहित 5 जनपदों में बर्फबारी का येलो अलर्ट

 उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देगा। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बादल छाए रहे। केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बुधवार और गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 3000 मीटर से अधिक वाले क्षेत्र में बर्फबारी और पांच जनपदों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *