दिल्ली

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद पर शिकंजा, पुलिस को 4 दिन की रिमांड

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की शिकायत के आधार पर दर्ज दो एफआईआर के बाद की गई है, जो दिल्ली ब्लास्ट की घटना के पश्चात दर्ज हुई थीं।

मामले से जुड़ी जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार निजी विश्वविद्यालय के संचालन में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनके आधार पर केस दर्ज किए गए।

गिरफ्तारी के बाद जावद अहमद सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पुलिस को आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी की अनुमति दी है। इस दौरान मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *